"भगवंत मान के बयान पर बवाल: विदेश यात्रा और 'तड़ीपार' टिप्पणी ने बढ़ाया सियासी तापमान"
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए टिप्पणी की थी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘गुजरात से तड़ीपार’ कह कर संबोधित किया, जिससे केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया।
विदेश मंत्रालय ने भगवंत मान के बयान को "गैर जिम्मेदाराना और खेदजनक" बताया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार इस तरह की अनुचित टिप्पणियों से स्वयं को अलग करती है, क्योंकि इससे मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है।
इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देश के लिए दिन में 18 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री मान "18 घंटे नशे में रहते हैं।" बिट्टू ने आरोप लगाया कि भगवंत मान देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और यह एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है जिसमें दुश्मन देशों का समर्थन भी हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि सीमावर्ती इलाकों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह के बयान देना पूरी तरह गलत है और इससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0