बलौदाबाजार: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौके पर मौत

Baloda Bazar: Speeding bike collides with tractor, youth dies on the spot बलौदाबाजार: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौके पर मौत
 0
बलौदाबाजार: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौके पर मौत

बलौदाबाजार: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौके पर मौत

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ | 23 मई 2025 — बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे पलारी-बलौदी मार्ग पर बलौदी नहर के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पलारी से बलौदी की ओर जा रहा था। बलौदी मोड़ के पास वह अपनी तेज रफ्तार बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर के इंजन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रैक्टर ट्रॉली खेत में पलटी

हादसे के समय ट्रैक्टर बम्हनी रेत घाट से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रेत लेकर टिपवान गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक काफी तेज गति में थी और ट्रैक्टर चालक ने टक्कर से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

मृतक की पहचान नहीं

पलारी पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के थानों व गांवों में सूचना प्रसारित की गई है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पलारी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0