पीएससी घोटाले में जेल में बंद सहायक संचालक ललित गनविर अब तक निलंबित नहीं — शासन की गंभीर लापरवाही उजागर
पीएससी घोटाले में जेल में बंद सहायक संचालक ललित गनविर अब तक निलंबित नहीं — शासन की गंभीर लापरवाही उजागर
रायपुर, छत्तीसगढ़ | 25 मई 2025 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में हुए चर्चित भर्ती घोटाले में चार माह से न्यायिक हिरासत में बंद सहायक संचालक एवं तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनविर को अब तक शासन द्वारा निलंबित नहीं किया गया है, जिससे प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
ललित गनविर, जो पीएससी परीक्षा संचालन से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं, उन पर भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। घोटाले की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए गनविर बीते चार महीने से जेल में बंद हैं, फिर भी राज्य शासन द्वारा उन्हें अभी तक सेवा से निलंबित नहीं किया गया है।
इस मामले ने न सिर्फ शासन की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया और सरकारी सेवा नियमों के पालन में हो रही अनदेखी को भी उजागर किया है। आमतौर पर किसी भी शासकीय कर्मचारी के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज होने और गिरफ्तारी होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन किया जाता है। लेकिन ललित गनविर के मामले में अब तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई न होना संदेह को और गहरा करता है।
राज्य के प्रशासनिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि गनविर की पहुंच अब भी ऊंचे पदों तक बनी हुई है, और यही कारण है कि उनकी “नौकरी की सुरक्षा” बनी हुई है, भले ही वह जेल में हों।
जनता और प्रशासनिक पारदर्शिता की मांग करने वाले संगठन अब इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि शासन की निष्पक्षता बनी रहे और ऐसी घटनाओं से जनता का भरोसा न डिगे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0