खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

A grand Kumbh of sporting talent: Khelo India Tribal Games celebrated in Chhattisgarh, players received a grand welcome
 0
खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

रायपुर, 23 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ को लेकर प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। देशभर से खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे राजधानी रायपुर समेत अन्य मेजबान शहरों में उत्साह चरम पर है।

सोमवार शाम असम से तैराकी के 10 खिलाड़ी और तमिलनाडु से 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दल रायपुर पहुंचा। खिलाड़ियों के स्वागत में स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पारंपरिक लोक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन और उत्साहपूर्ण बना दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के अधिकारियों ने पुष्प भेंटकर खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत किया।

आयोजन के तहत 23 मार्च को भी देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा। यह पहला अवसर है जब इतने बड़े स्तर पर जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।

यह भव्य खेल आयोजन रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से लगभग 3,000 जनजातीय खिलाड़ी भाग लेंगे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग जैसे सात खेलों में पुरुष और महिला वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।

छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह आयोजन सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति, प्रतिभा और खेल भावना के अद्भुत संगम का अवसर भी है। यह आयोजन राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0