'जुबान की आग से देश जला रहे हैं मंत्री... सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार'

 0
'जुबान की आग से देश जला रहे हैं मंत्री... सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार'

नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की एक टिप्पणी ने उन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट के कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा— "आपके शब्द देश की छवि को ठेस पहुंचा रहे हैं, और अब आपकी माफी सिर्फ नाटक लगती है।"

पूरा मामला कर्नल सोफिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिस पर देशभर में बवाल मचा। मामला कोर्ट पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा— "इस तरह की जुबान एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। लगता ही नहीं कि माफी दिल से दी गई है।"

कोर्ट ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है, लेकिन साफ संकेत दिया कि मामला खत्म नहीं हुआ है।

कोर्ट की खरी-खरी:

“देश को शर्मसार करने वाले बयान की माफी नहीं, जिम्मेदारी चाहिए।”

“आप मंत्री हैं, सड़कछाप बयानबाज़ नहीं।”

“आपका रुतबा आपके बोल से तय होता है, और आपने उसे गिरा दिया।”

इस टिप्पणी के बाद विपक्ष भी आक्रामक हो गया है। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि “यह सिर्फ महिला नहीं, देश की वर्दी का अपमान है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0