वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक: 14 साल की उम्र में रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका शतक
भारतीय क्रिकेट की नई प्रतिभा, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस मुकाबले में वैभव ने मात्र 52 गेंदों में शतक जड़कर सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 10 छक्के जड़ते हुए 78 गेंदों में 143 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
यह मैच इंग्लैंड के वर्सेस्टर मैदान पर खेला गया, जहाँ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 363 रन बनाए। वैभव ने विहान मल्होत्रा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 219 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिसमें विहान ने भी 129 रन जोड़े। इंग्लैंड की टीम जवाब में केवल 308 रन पर सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला 55 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज भी 3-1 से अपने नाम कर ली।
मैच के शुरुआती दौर में भारत की टीम को झटका लगा जब चौथे ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद वैभव ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 52 गेंदों में शतक ठोक दिया। यह अब तक के यूथ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है।
वैभव की यह पारी न केवल उनकी प्रतिभा को दर्शाती है बल्कि भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की भी झलक देती है। उनकी यह उपलब्धि लंबे समय तक याद रखी जाएगी और आगामी पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0