राहुल गांधी का अचानक छात्रावास दौरा, पुलिस ने रोका रास्ता
पटना | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को बिना पूर्व अनुमति पटना के दलित छात्रावास पहुंच गए। बिहार पुलिस ने उन्हें छात्रावास से करीब 3 किलोमीटर पहले ही रोक दिया, लेकिन राहुल पैदल ही निकल पड़े। छात्रावास पहुंचते ही उन्होंने छात्रों से 12 मिनट तक बात की और फिर रवाना हो गए।
राहुल गांधी ने कहा, "यह सरकार दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। इसलिए हमें रोका गया। लेकिन मैं आवाज नहीं दबने दूंगा।"
राहुल के पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। प्रशासन ने इसे सुरक्षा कारण बताया, लेकिन कांग्रेस ने इसे "लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला" बताया। छात्रावास में राहुल ने छात्रों से बातचीत की, हालचाल जाना और उनके मुद्दों को संसद में उठाने का भरोसा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0