"सचिन पायलट आज रायपुर दौरे पर, जेल में बंद चैतन्य बघेल से करेंगे मुलाकात"
छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर पहुंचने वाले हैं। उनका यह दौरा तब हो रहा है जब राज्य में शराब घोटाले को लेकर लगातार हलचल बनी हुई है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल इस मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सचिन पायलट सुबह 8:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और इसके बाद सीधे जेल जाकर चैतन्य बघेल से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात का समय सुबह 11:00 बजे तय किया गया है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि यह मुलाकात पार्टी एकता और नेतृत्व के समर्थन का स्पष्ट संदेश है।
गौरतलब है कि ईडी ने 22 जुलाई को चैतन्य बघेल को शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किया था और रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद से वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने चैतन्य से 5 दिन तक पूछताछ भी की थी।
इस पूरे घटनाक्रम ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को हिला कर रख दिया है। कांग्रेस जहां इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है, वहीं विपक्ष इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के रूप में पेश कर रहा है। ऐसे माहौल में सचिन पायलट का यह दौरा पार्टी के लिए न केवल नैतिक समर्थन बल्कि एक रणनीतिक कदम भी माना जा र
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0