छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का निर्माण अंतिम चरण में, 1 नवम्बर को जनता को समर्पित करने की तैयारी
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन निर्माणाधीन है, जिसकी प्रगति का निरीक्षण आज उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन के तीनों प्रमुख विंगों का गहन अवलोकन किया और कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं प्रमुख अभियंता वी.के. भटपहरी भी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी कार्यों को सितम्बर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात आगामी 1 नवम्बर को राज्योत्सव के अवसर पर इस भव्य भवन को छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित किया जाएगा। यह न केवल प्रशासनिक दृष्टि से बल्कि राज्य की प्रतिष्ठा और गरिमा के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0