अबूझमाड़ की पहाड़ियों में नक्सली मोर्चा ध्वस्त: 20 नक्सली ढेर, कई टॉप लीडर शामिल; जंगल में भारी हथियार बरामद

 0
अबूझमाड़ की पहाड़ियों में नक्सली मोर्चा ध्वस्त: 20 नक्सली ढेर, कई टॉप लीडर शामिल; जंगल में भारी हथियार बरामद

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बस्तर के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 20 नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ बीजापुर और नारायणपुर जिले की सीमा पर बसे गंगालूर क्षेत्र के जंगलों में हुई।

इनपुट था बसवा राजू गैंग के मूवमेंट का

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को वांटेड नक्सली बसवा राजू और उसकी यूनिट की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। उसी आधार पर फोर्स को रवाना किया गया। शनिवार सुबह तड़के जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 20 नक्सली मारे गए।

बड़े कैडर और हथियार बरामद

मारे गए नक्सलियों में कई इनामी और टॉप कैडर शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से AK-47, इंसास, 303 रायफल, और सैकड़ों कारतूस भी बरामद किए गए हैं। शवों को जंगल से निकालकर बीजापुर लाया जा रहा है।

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन जारी

बीजापुर एसपी के अनुसार, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है, क्योंकि अनुमान है कि कुछ घायल नक्सली फरार हुए हैं। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के भीतरूंड जंगल में हुई, जो कि लंबे समय से नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता था।

छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के अफसर बोले-

"यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है। अबूझमाड़ का यह इलाका क्लीन करने की दिशा में बड़ा कदम है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0