नगर विकास की नई इबारत: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सुराज संगम कार्यशाला का किया आगाज़"

 0
नगर विकास की नई इबारत: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सुराज संगम कार्यशाला का किया आगाज़"

नगर विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर में दो दिवसीय नगर सुराज संगम प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस कार्यशाला में राज्य के सभी नगर निगमों के महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, आयुक्त एवं वरिष्ठ अभियंता भाग ले रहे हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी पांच वर्षों की विकास कार्ययोजना पर व्यापक मंथन करना है। कार्यक्रम के पहले दिन मौजूद प्रतिनिधियों को नगरीय प्रशासन विभाग एवं सुडा (SUDA) की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।

कार्यशाला को सफल बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री ने सभी महापौरों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। यह आयोजन न केवल योजनाओं की समझ बढ़ाएगा, बल्कि शहरों के सुनियोजित विकास की नींव भी रखेगा।

क्या है खास:

दो दिवसीय कार्यशाला में नगरीय विकास की रणनीति पर चर्चा

सभी नगर निगमों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी

योजनाओं को ज़मीनी हकीकत से जोड़ने पर ज़ोर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0