नमो दीदी ड्रोन योजना से बदली सीमा वर्मा की जिंदगी, खेतों में ड्रोन उड़ाकर कमा रहीं अच्छी आय

Seema Verma's life was transformed by the 'Namo Divij' venture; she earned a handsome income through her deep involvement with the government project.
 0
नमो दीदी ड्रोन योजना से बदली सीमा वर्मा की जिंदगी, खेतों में ड्रोन उड़ाकर कमा रहीं अच्छी आय

नमो दीदी ड्रोन योजना से बदली सीमा वर्मा की जिंदगी, खेतों में ड्रोन उड़ाकर कमा रहीं अच्छी आय

‘ड्रोन दीदी’ बनकर महिलाओं के लिए बनीं मिसाल, किसानों को मिल रही आधुनिक तकनीक से खेती में मदद

रायपुर, 30 अगस्त 2026। केंद्र सरकार की नमो दीदी ड्रोन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। इसका उदाहरण बिलासपुर जिले के मस्तुरी विकासखंड के ग्राम पोड़ी की सीमा वर्मा हैं, जो प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में किसानों के खेतों में आधुनिक तकनीक से कीटनाशक, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कर रही हैं।

सीमा वर्मा ‘बिहान’ योजना से जुड़ी हुई हैं। ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण मिलने के बाद उन्होंने अपनी आजीविका का एक नया रास्ता तैयार किया। अब वे आसपास के किसानों के संपर्क में रहकर उनकी जरूरत के अनुसार ड्रोन के माध्यम से खेतों में कीटनाशक और नैनो उर्वरकों का छिड़काव करती हैं।

किसानों का समय और मेहनत दोनों बच रहे

ड्रोन के माध्यम से खेतों में छिड़काव होने से किसानों को कम समय में बड़े क्षेत्र में दवा और उर्वरक का छिड़काव करने की सुविधा मिल रही है। वहीं सीमा वर्मा को भी इस काम से अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। आधुनिक तकनीक से जुड़कर काम करने से उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई है।

सीमा बताती हैं कि पहले उनके पास आय के सीमित साधन थे, लेकिन ड्रोन संचालन से उन्हें रोजगार का नया अवसर मिला है। इस कार्य से होने वाली अतिरिक्त आमदनी से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

ड्रोन के साथ मशरूम उत्पादन से भी बढ़ाई आमदनी

सीमा वर्मा की सफलता की कहानी केवल ड्रोन संचालन तक सीमित नहीं है। वे मशरूम उत्पादन का कार्य भी कर रही हैं और इससे अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। एक ओर वे किसानों के खेतों में ड्रोन से छिड़काव कर रही हैं, तो दूसरी ओर मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों के जरिए अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं।

इस तरह अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से जुड़कर सीमा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

योजनाओं ने दिया आत्मनिर्भर बनने का अवसर

सीमा वर्मा का कहना है कि ‘बिहान’ योजना और ‘नमो दीदी ड्रोन योजना’ ने उन्हें आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने शासन की योजनाओं से मिले इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण महिलाओं को तकनीक और स्वरोजगार से जोड़ने वाली ऐसी पहल न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि गांवों में आधुनिक कृषि तकनीक के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0