काकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से मिल रही फंडिंग: मैरी मिलबेन
काकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से मिल रही फंडिंग: मैरी मिलबेन
वाशिंगटन, प्रेस। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया कि काकरोच जनता पार्टी को अमेरिका में फंडिंग मिल रही है। कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है और भारत के युवा देशभक्तों से अपील की कि वे आगे आएं और इसकी विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें। मिलबेन की अपील उस समय आई है, जब मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।
गायिका ने कहा कि सीईओ नेता अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी को अमेरिका में बैठे ऐसे डोनर्स से फंड मिल रहा है। पोस्ट में लिखा, 'युवा देशभक्तों, डरो मत। आपके प्रधानमंत्री देश की इन विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।'
इन चुनिंदा फंडिंग करने वालों का दुनिया भर में एक ही पैटर्न है, रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाना, उस देश से अमेरिका में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढना, उन्हें कट्टरपंथी बनाना, वापस देश भेजना और अराजकता व तबाही फैलाने के लिए उन्हें फंड देना। इनमें से कोई सफल नहीं हुआ है। लेकिन देश के विकास और शासन-व्यवस्था पर असर डाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0