15 अगस्त को छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में होगा ध्वजारोहण
15 अगस्त को छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में होगा ध्वजारोहण
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज की स्वीकृति के बाद जारी हुआ है।
वक्फ बोर्ड ने कहा है कि इस वर्ष देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में सभी धार्मिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाए।
बोर्ड ने अपील की है कि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान गरिमा बनाए रखते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0