कोण्डागांव : राशन कार्ड बनवाने पहुंची महिला से रोजगार सहायक ने की अनैतिक मांग, पंचायत में उठा मामला

Kondagaon: Employment assistant made immoral demand from woman who came to get ration card made, matter raised in panchayat कोण्डागांव : राशन कार्ड बनवाने पहुंची महिला से रोजगार सहायक ने की अनैतिक मांग, पंचायत में उठा मामला
 0
कोण्डागांव : राशन कार्ड बनवाने पहुंची महिला से रोजगार सहायक ने की अनैतिक मांग, पंचायत में उठा मामला

कोण्डागांव : राशन कार्ड बनवाने पहुंची महिला से रोजगार सहायक ने की अनैतिक मांग, पंचायत में उठा मामला

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में एक महिला से रोजगार सहायक द्वारा अनैतिक मांग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईरांगांव की है, जहां राशन कार्ड बनवाने पहुंची महिला को रोजगार सहायक ने शर्मनाक प्रस्ताव दे डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि उसने अपने परिवार के राशन कार्ड के लिए रोजगार सहायक संजय नेगी से संपर्क किया था। राशन कार्ड बन जाने के बाद संजय नेगी ने पहले महिला से मुर्गे की मांग की। जब महिला ने घर में मुर्गा न होने की बात कही और 500 रुपये देने की बात कही, तो रोजगार सहायक ने उससे एक रात साथ बिताने की अनैतिक मांग कर डाली।

पंचायत बैठक में हुई सख्त कार्रवाई की मांग

यह घटना 26 मई की बताई जा रही है। महिला ने पहले यह बात अपने पति को बताई, जिसके बाद 15 दिन बाद ग्राम पंचायत में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पंचायत की बैठक में सरपंच और पंचों ने रोजगार सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा महिला ने 9 जून को केशकाल जनपद पंचायत में भी लिखित शिकायत सौंपी।

एसडीएम ने दी जांच समिति की जानकारी

केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने बताया कि मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोप सिद्ध होने पर रोजगार सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में इस तरह की अनैतिक मांग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0