IPL की धमाकेदार वापसी 17 मई से: 6 शहरों में होंगे मुकाबले, 3 जून को फाइनल;

 0
IPL की धमाकेदार वापसी 17 मई से: 6 शहरों में होंगे मुकाबले, 3 जून को फाइनल;

नई दिल्ली | क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। चार दिन के अंतराल के बाद IPL एक बार फिर 17 मई से शुरू होने जा रहा है। इस बार मुकाबले देश के 6 बड़े शहरों में कराए जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान से उपजे तनाव और सीजफायर उल्लंघनों के कारण सुरक्षा को देखते हुए टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था।

BCCI ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की और कहा कि हालात अब नियंत्रण में हैं और सभी मैचों को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच कराया जाएगा। लीग के बचे हुए मैच अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और हैदराबाद में कराए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0