हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 44 लोगों की मौत, 22 जगहों पर लैंडस्लाइड अलर्ट
हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 44 लोगों की मौत, 22 जगहों पर लैंडस्लाइड अलर्ट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड, सड़क धंसने और नदियों का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 जून से 30 जून 2025 तक बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 44 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
22 स्थानों पर भूस्खलन का अलर्ट जारी
राज्य आपात संचालन केंद्र ने सोमवार को भूस्खलन निगरानी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें प्रदेश के 22 संवेदनशील क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त
लगातार हो रही बारिश से राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों सहित 200 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। कई स्थानों पर पुल बह गए हैं और यातायात पूरी तरह बाधित है। प्रभावित इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है।
सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
प्रदेश सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही, बचाव दलों को संवेदनशील इलाकों में तैनात कर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जनता से की अपील
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह अलर्ट है और प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0