न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम, डॉक्टरों का सम्मान

Enthusiastic program organized on International Doctors Day at New Life Multispecialty Hospital, doctors honored न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम, डॉक्टरों का सम्मान
 0
न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम, डॉक्टरों का सम्मान

न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम, डॉक्टरों का सम्मान

रायपुर। इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन पर अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजय त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में केक काटा गया और गुलदस्ते भेंट कर डॉक्टरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

डॉ. अजय त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि "डॉक्टर समाज के सबसे अहम स्तंभ हैं, जो अपनी सेवा के माध्यम से न सिर्फ लोगों की बीमारियों का निदान करते हैं, बल्कि उन्हें नया जीवन भी प्रदान करते हैं।"

पेन स्पेशलिस्ट डॉ. छत्रपाल वट्टी की अनूठी सेवाएं

कार्यक्रम में हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. छत्रपाल वट्टी (पेन स्पेशलिस्ट, गोल्ड मेडलिस्ट) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ. वट्टी विगत 15 वर्षों से बिना ऑपरेशन के सिरदर्द, कैंसर दर्द, कमर दर्द, सायटिका, घुटनों, कंधे, एड़ी के दर्द और ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया जैसी जटिल समस्याओं का सफलतापूर्वक इलाज कर रहे हैं। देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में मरीज उनके पास इलाज के लिए पहुंचते हैं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम दे रही सेवाएं

इस अवसर पर हॉस्पिटल की डायरेक्टर श्रीमती योगिता वट्टी, डॉ. धीरेन्द्र सिंह (आईसीयू स्पेशलिस्ट), डॉ. तिलेश खुशरो (चेस्ट स्पेशलिस्ट) और डॉ. भारती खुशरो (प्लास्टिक सर्जन) भी उपस्थित रहीं। न्यू लाइफ हॉस्पिटल के पेन रिलीफ सेंटर के माध्यम से मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

अग्रिम पंजीयन की सुविधा

जो भी मरीज स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वे अग्रिम पंजीयन के लिए 8109138087 या 0771-3132016 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0