राजनांदगांव में पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी कैमरे में कैद: ड्राइवर को पीटा, फिर साथी आरक्षक को भी मारा, SP ने किया सस्पेंड"

राजनांदगांव में आरक्षक ने ड्राइवर और साथी पुलिसकर्मी से मारपीट की; वीडियो वायरल, SP ने सस्पेंड किया। In Rajnandgaon, a constable assaulted a driver and his fellow policeman; video went viral, SP suspended the accused.
 0
राजनांदगांव में पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी कैमरे में कैद: ड्राइवर को पीटा, फिर साथी आरक्षक को भी मारा, SP ने किया सस्पेंड"

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आरक्षक ने पहले एक वाहन चालक को बेल्ट से पीटा और फिर अपने ही साथी आरक्षक पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक झा ने आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी आरक्षक ने पहले गुस्से में ड्राइवर को बेल्ट से पीटा, फिर पास में खड़े अपने ही साथी आरक्षक को 8 से ज्यादा थप्पड़ मार दिए। दोनों के बीच तीखी बहस और हाथापाई भी हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक नशे की हालत में था।

एसपी दीपक झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इसलिए कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0