सुकमा में ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ईडी का पुतला दहन
सुकमा में ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ईडी का पुतला दहन
सुकमा। भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सुकमा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन को अटैच किए जाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर 4 बजे स्थानीय घड़ी चौक में ईडी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने किया। इस मौके पर जिले भर से कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, प्रोफेशनल कांग्रेस, कामगार कांग्रेस, इंटक, ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस सहित तमाम प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। सुकमा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन को बिना किसी उचित कारण और जानकारी के अटैच किया जाना राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बालकृष्ण पाठक ने कहा, “ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी पार्टियों को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।”
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ईडी का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख संगठन
जिला कांग्रेस कमेटी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
महिला कांग्रेस
युवा कांग्रेस
एनएसयूआई
किसान कांग्रेस
कामगार कांग्रेस
ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस
अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ
अल्पसंख्यक विभाग
व्यापार प्रकोष्ठ
मीडिया विभाग
इंटक
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि वे भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और दमनकारी कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0