मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मांदरी में आत्मीय स्वागत, चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

Chief Minister Vishnu Dev Sai received warm welcome in Mandri, interacted with villagers in chaupal मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मांदरी में आत्मीय स्वागत, चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद
 0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मांदरी में आत्मीय स्वागत, चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

कांकेर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर आज कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में उतरा, जहाँ उनका ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक अंदाज में चारपाई पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

चौपाल में संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख रूपए, साल्हेभांट में 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, तथा झुरा नाला से सिंचाई हेतु लाइन विस्तार के लिए 3.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों की त्वरित रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0