छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: जंगल में घिरे नक्सली, 6 ढेर – हेलीकॉप्टर से भेजी गई रसद, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी
बीजापुर/तेलंगाना बॉर्डर:छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले और तेलंगाना के सीमावर्ती घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। ये मुठभेड़ पामेड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई, जहाँ सैकड़ों सुरक्षाबलों ने रणनीतिक तरीके से इलाके को चारों ओर से घेरा था।
जंगल में घंटों चली गोलीबारी:
सुबह से ही सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मूवमेंट की पुख्ता जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए 6 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी नक्सली वर्दी में थे और उनके पास से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
हजारों जवानों की तैनाती, हवाई मदद से पहुंचाई गई रसद:
इलाके की भौगोलिक स्थिति और दुर्गमता को देखते हुए ऑपरेशन में हजारों जवानों को शामिल किया गया। बस्तर, बीजापुर, और तेलंगाना पुलिस के संयुक्त दलों के साथ CRPF, कोबरा बटालियन और ग्रेहाउंड्स यूनिट के कमांडो भी ऑपरेशन में शामिल हैं। मुश्किल इलाके में जवानों को जरूरत का सामान और राशन हेलीकॉप्टर से पहुँचाया गया, ताकि ऑपरेशन में किसी तरह की रुकावट न आए
तलाशी अभियान जारी, और नक्सलियों के छिपे होने की आशंका:
मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है। घने जंगलों में अब भी कुछ नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है, इसी वजह से तलाशी अभियान जारी है। आसपास के इलाकों में भी ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है।
IG का बयान:
IG सुंदरराज पी. ने बताया कि मारे गए सभी नक्सली प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) से जुड़े थे। ऑपरेशन के बाद शवों की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है।
नक्सल प्रभावित इलाकों में बढ़ी सख्ती:
इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ और भी सतर्क हो गई हैं। आसपास के सभी थानों और कैंपों को अलर्ट पर रखा गया है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0