छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: UPSC मेंस पास करने वालों को मिलेगा 1 लाख का इनाम

 0
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: UPSC मेंस पास करने वालों को मिलेगा 1 लाख का इनाम

रायपुर, 29 अप्रैल 2025 | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं को अब राज्य सरकार से आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए UPSC मेंस पास करने वाले प्रतिभागियों को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। यह सहायता महापौर सम्मान राशि निधि के अंतर्गत दी जाएगी।

यह कदम राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सिविल सेवाओं के लिए प्रेरित करना और एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धी माहौल तैयार करना है। छत्तीसगढ़ में पहली बार UPSC मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण करने पर इस तरह की आर्थिक सहायता की व्यवस्था की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0