लखनऊ में अवैध धर्मांतरण का बड़ा खुलासा, तुर्किये से फंडिंग के सबूत मिले
लखनऊ में अवैध धर्मांतरण का बड़ा खुलासा, तुर्किये से फंडिंग के सबूत मिले
लखनऊ। यूपी एसटीएफ और एटीएस को अवैध धर्मांतरण सिंडीकेट की जांच में बड़ा सुराग मिला है। अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ़ छांगुर को लेकर खुलासा हुआ है कि उसे तुर्किये की एक कंपनी से फंडिंग की जा रही थी। जांच एजेंसियों ने पाया कि यह फंडिंग शेल कंपनियों के जरिए इस्लामिक संगठनों से हो रही थी।
नवीन रोहरा की कड़ी जुड़ी तुर्किये कंपनी से
जांच में सामने आया है कि छांगुर का करीबी नवीन रोहरा इस कंपनी से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था। एजेंसियों ने पता लगाया कि पिछले दो साल में नवीन के विदेशी खातों में करीब 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
यूएई में 5 कंपनियां, स्विस बैंक खाता भी
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन ने यूएई में 5 कंपनियां खोली थीं। इन कंपनियों के कई बैंक अकाउंट भी खोले गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक खाता शारजाह स्थित स्विस बैंक में था।
आय से कई गुना ज्यादा लेनदेन
एजेंसियों को मिले दस्तावेज़ों से पता चला है कि वर्ष 2019-20 तक नवीन की सालाना आय केवल 5 से 6 लाख रुपये थी। लेकिन कंपनियां खुलते ही अचानक विदेशी खातों में करोड़ों रुपये आने लगे।
जांच जारी
एसटीएफ और एटीएस की टीम अब इस पूरे धर्मांतरण फंडिंग नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि विदेश से आए इस फंड का इस्तेमाल कहां और किस मकसद से किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0