ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 3000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच तेज!
ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 3000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच तेज!
नई दिल्ली/मुंबई, 24 जुलाई 2025 — उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए दिल्ली और मुंबई में RAAGA ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी सीबीआई की दो एफआईआर के आधार पर की जा रही है।
3000 करोड़ रुपये का लोन डाइवर्जन, कई खुलासे
प्राथमिक जांच में ईडी को पता चला है कि यस बैंक से 2017 से 2019 के बीच करीब 3000 करोड़ रुपये के लोन गलत तरीके से लिए गए। इन लोन की प्रक्रिया में:
किसी प्रकार की ड्यू डिलिजेंस नहीं की गई,
डॉक्यूमेंटेशन अधूरा या फर्जी था,
बैकडेट CAMs (क्रेडिट अप्रूवल मेमो) बनाए गए,
शेल कंपनियों को पैसे ट्रांसफर किए गए,
वही कॉमन डायरेक्टर्स और एक ही पते पर संचालित कई कंपनियों का इस्तेमाल किया गया।
RHFL में चौंकाने वाली वृद्धि
जांच में यह भी सामने आया कि RHFL (Reliance Home Finance Limited) के लोन पोर्टफोलियो में सिर्फ एक साल में ₹3,742 करोड़ से ₹8,670 करोड़ की अप्रत्याशित वृद्धि हुई, जो लोन मैनजमेंट में गंभीर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।
किसे मिली रिश्वत?
ईडी के अनुसार, लोन डिस्बर्समेंट से ठीक पहले यस बैंक के प्रमोटर्स को मोटी रकम ट्रांसफर की गई। इससे घूसखोरी और फर्जीवाड़े के एक बड़े नेटवर्क की पुष्टि होती है।
अब तक की कार्रवाई:
35 से अधिक ठिकानों पर ईडी की रेड
50 से ज्यादा कंपनियों पर जांच
25 से अधिक संदिग्ध व्यक्ति ईडी के रडार पर
छापों में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसेज़ जब्त
ईडी का कहना है कि मामला एक बड़े बैंकिंग घोटाले की शक्ल ले चुका है और जांच अभी जारी है। जल्द ही कुछ और नामों का खुलासा हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0