मध्य प्रदेश में मिला सोने का बड़ा भंडार, जबलपुर ज़िले में फैली उत्साह की लहर

A huge gold deposit was found in Madhya Pradesh, a wave of excitement spread in Jabalpur district मध्य प्रदेश में मिला सोने का बड़ा भंडार, जबलपुर ज़िले में फैली उत्साह की लहर
 0
मध्य प्रदेश में मिला सोने का बड़ा भंडार, जबलपुर ज़िले में फैली उत्साह की लहर

मध्य प्रदेश में मिला सोने का बड़ा भंडार, जबलपुर ज़िले में फैली उत्साह की लहर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले की सिहोरा तहसील में सोने का विशाल भंडार मिलने की खबर ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है। महगवां-केवलारी और बेला गांव के पास जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) और वैज्ञानिकों की महीनों की गहन जांच के बाद यह खोज हुई है।

करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोने के कण और अन्य कीमती धातुओं की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। अब तक यह इलाका मुख्य रूप से लोहे के भंडार के लिए जाना जाता था, लेकिन अब सोने की पहचान मिलने से यहां के भविष्य को लेकर नई संभावनाएं खुल गई हैं।

हालांकि, खनन कार्य शुरू करने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि खनन प्रक्रिया शुरू होने से पहले पर्यावरणीय और तकनीकी पहलुओं का गहन अध्ययन किया जाएगा।

इस खोज से न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0