420 में निपटाया 1.29 करोड़ का सौदा! 10 महीने बाद भी न मिला पैसा, खनन कारोबारी ने दर्ज कराई FIR
रायपुर। अमलीडीह निवासी खनन व्यवसायी रवि नंदी ने 1.29 करोड़ रुपए का चूना पत्थर बेचा, लेकिन 10 महीने बाद भी पूरी रकम नहीं मिली। हैरानी की बात यह है कि उसे अब तक सिर्फ 420 रुपए मिले हैं। अब जाकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की है।
पूरा मामला इस तरह है कि रवि नंदी, जो बीआरके माइनर एंड डेवलपर के संचालक हैं, उन्होंने प्रकाश चंद्र राय नामक व्यक्ति को 24 जून 2023 को चूना पत्थर बेचा था। कुल सौदा 1,29,00,301 रुपए में तय हुआ। लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ, जिससे परेशान होकर रवि नंदी ने सरस्वती नगर थाने में FIR दर्ज करवाई है।
खुलासा तब हुआ जब...
जब कई बार भुगतान की बात पर टाल-मटोल होने लगी, रवि नंदी को शक हुआ। आखिरकार उन्होंने कानूनी रास्ता चुना। FIR दर्ज होने के बाद अब पूरा मामला पुलिस जांच में है।
एक और मामला आया सामने...
खरोरा पुलिस ने एक और केस में 10 लाख की ठगी की FIR दर्ज की है। बेल्टुकरी निवासी उमेश नामक युवक ने मार्च में फोन कॉल के ज़रिए ठगी का आरोप लगाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0