जोरा मॉल का भव्य उद्घाटन: रायपुर को मिला नया शॉपिंग और एंटरटेनमेंट हब

 0
जोरा मॉल का भव्य उद्घाटन: रायपुर को मिला नया शॉपिंग और एंटरटेनमेंट हब

रायपुर। राजधानी में शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का नया अड्डा तैयार हो गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जोरा मॉल का भव्य उद्घाटन किया। पूजा-अर्चना के बाद सीएम ने मॉल में बने अत्याधुनिक मल्टीप्लेक्स का भी शुभारंभ किया और एक खास वीडियो देखकर सरकार की उपलब्धियां साझा कीं।

ट्रेजर आईलैंड से जोरा मॉल तक का सफर

करीब 12 साल पहले जिस मॉल की नींव ट्रेजर आईलैंड के नाम से रखी गई थी, वो अब नए रंग-रूप में जोरा मॉल बनकर तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, "अब राजधानी में शॉपिंग, खाना और मूवी—all under one roof मिल जाएगा।"

सीएम बोले – मॉल से बढ़ेगा रोजगार, राजधानी को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉल से आसपास के युवाओं को रोजगार मिलेगा और रायपुर की शहरी जीवनशैली और भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा, "ये सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं, रायपुर की नई सोच और तेज़ी से हो रहे विकास की तस्वीर है।"

मंच पर जुटे तमाम नेता और अधिकारी

उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अमर अग्रवाल, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू समेत कई बड़े नाम शामिल हुए। मॉल के संचालक विजय झावर ने सभी को धन्यवाद दिया।

क्या-क्या है खास जोरा मॉल में?

मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल

ब्रांडेड स्टोर्स की भरमार

बच्चों के लिए प्ले जोन

बड़ा फूड कोर्ट

फैमिली आउटिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0