बच्चों की किताबें कबाड़ में! रायपुर में उजागर हुआ करोड़ों का शिक्षा घोटाला

 0
बच्चों की किताबें कबाड़ में! रायपुर में उजागर हुआ करोड़ों का शिक्षा घोटाला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। 'निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना' के तहत बच्चों को जो किताबें दी जानी थीं, वे कबाड़ की दुकान में बिकती पाई गईं।

सरकारी स्कूलों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को मुफ्त किताबें दी जाती हैं। लेकिन इस बार योजना के नाम पर बड़ा खेल हो गया। जांच में पता चला कि बच्चों के लिए छपी नई किताबों को स्कूल तक पहुंचाने की बजाय सीधे कबाड़ में बेच दिया गया।

यह शर्मनाक खुलासा रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में स्थित बनारसी ढाबा के पास एक कबाड़ी दुकान से हुआ। वहां छापा मारने पर बड़ी मात्रा में नए पाठ्यक्रम की किताबें बरामद की गईं।

बताया जा रहा है कि ये किताबें लाखों की कीमत की थीं और सरकार ने इन्हें बच्चों के लिए छपवाया था। लेकिन बीच में ही इन्हें कबाड़ के हवाले कर दिया गया। इससे यह साफ हो गया कि कुछ अधिकारी या कर्मचारी शिक्षा सामग्री को भी पैसे कमाने का जरिया बना चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने जब इन किताबों को देखा, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दी। अब शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जांच टीम गठित कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0