IPS बनकर भी नहीं थमी पूर्वा की उड़ान, UPSC-2024 में 65वीं रैंक पाकर फिर रच दिया इतिहास!
बिलासपुर/रायपुर:छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर जश्न में डूबी है। बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने UPSC-2024 में 65वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ राज्य का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि सच्चे जुनून की कोई मंज़िल आख़िरी नहीं होती।
गौरतलब है कि पूर्वा पहले ही UPSC-2022 में चयनित होकर IPS बन चुकी थीं। लेकिन उन्होंने वहां रुकने की बजाय खुद को फिर एक बार आज़माया। इस बार उनका लक्ष्य था IAS, और उन्होंने उस मुकाम को भी हासिल कर लिया।
पूर्वा का कहना है, “IPS बनने के बाद भी दिल में IAS का सपना ज़िंदा था। लगातार मेहनत करती रही और आखिरकार मंज़िल मिल गई।”
बस्तर से भी गूंजा सफलता का डंका
जगदलपुर की मानसी पांडेय ने भी कमाल किया है। उन्होंने 444वीं रैंक के साथ यह दिखा दिया कि छोटे शहरों से भी बड़ी उड़ान भरी जा सकती है। सीमित संसाधनों के बावजूद मानसी ने कभी हार नहीं मानी। उनके पिता शिक्षक हैं और उन्होंने बचपन से ही पढ़ाई को प्राथमिकता दी।
अंबिकापुर के केशव की लगन लाई रंग
अंबिकापुर के केशव यादव ने 496वीं रैंक हासिल की है। बेहद सामान्य परिवार से आने वाले केशव ने बिना किसी कोचिंग के, खुद के दम पर यह मुकाम पाया। उनका मंत्र था – “डिसिप्लिन और डेली रिवीजन।”
राज्यभर में जश्न का माहौल
तीनों युवाओं की सफलता से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बारिश हो रही है, और स्कूल-कॉलेजों में इनकी मेहनत की मिसाल दी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0