छठी कार्यक्रम में मामूली विवाद ने ली जान: तलवार से बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पारिवारिक खुशी का माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। ग्राम तुर्रेकला खड़ियापारा में 3 जुलाई को संपत खड़िया के बच्चे की छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल कुछ युवक आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे, जिसमें अर्जुन खड़िया (26) और एक अन्य युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि पास ही खड़े बुजुर्ग पड़ोसी केंद्राराम खड़िया (65) ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। मगर गुस्से से भरे अर्जुन ने आपा खो दिया और तलवार लेकर मौके पर लौटा। उसने गुस्से में आकर केंद्राराम खड़िया के गले पर तलवार से वार कर दिया। यह हमला इतना घातक था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से गांव में मातम पसर गया और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस आरोपी अर्जुन खड़िया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0