बिजली दरों की मार पर कांग्रेस का लालटेन प्रहार: ऑफिस की लाइट बंद कर मंत्री को गिफ्ट भेजा"

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों की बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा विरोध किया। रायपुर में बिजली ऑफिस की लाइट बंद कर लालटेन ऊर्जा मंत्री को गिफ्ट के रूप में दी गई। कांग्रेस ने इसे जनता को अंधेरे में धकेलने का प्रतीक बताया और दर बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।
 0
बिजली दरों की मार पर कांग्रेस का लालटेन प्रहार: ऑफिस की लाइट बंद कर मंत्री को गिफ्ट भेजा"

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सीएसपीडीसीएल (CSPDCL) बिजली कार्यालय में कांग्रेस नेता एजाज़ ढेबर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने पहले ऑफिस की लाइटें बंद कराईं और फिर अफसर के केबिन में जाकर एक लालटेन रख दी।

एजाज़ ढेबर ने कहा, “यह लालटेन ऊर्जा मंत्री अरुण साव को गिफ्ट है। जब सरकार जनता को अंधेरे में धकेल रही है, तो अब उन्हें लालटेन का ही सहारा रहेगा।” उन्होंने सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि भाजपा बिजली दरें बढ़ाकर गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काट रही है।

कांग्रेसियों का आरोप है कि पहले 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया था, लेकिन अब उल्टा जनता पर बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिजली दरों को वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर में बड़ा जनांदोलन शुरू किया जाएगा।

यह प्रदर्शन सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डौंडीलोहारा, रायगढ़ और कई अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के दफ्तरों का घेराव किया और बिजली बिलों की बढ़ती दरों के खिलाफ नारेबाजी की। कई स्थानों पर कांग्रेसियों ने टेबल फैन, मिक्सर और बल्ब लाकर सरकार को ये दिखाने की कोशिश की कि आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ रहा है।

कांग्रेस की योजना है कि 22 जुलाई से पूरे प्रदेश में बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ जिला स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0