धान की लुट: 3100 में खरीदा, 2000 में बेचने की नौबत! भूपेश बघेल का तीखा हमला- ट्रिपल इंजन सरकार सिर्फ दिखावा

 0
धान की लुट: 3100 में खरीदा, 2000 में बेचने की नौबत! भूपेश बघेल का तीखा हमला- ट्रिपल इंजन सरकार सिर्फ दिखावा

छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर गरमाया धान का मुद्दा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "हमने किसानों से धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा था, लेकिन आज वही धान किसानों को 2000 रुपए में बेचने की नौबत आ गई है। क्या यही है ट्रिपल इंजन की ताकत?"

भूपेश ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार सिर्फ नाम की ट्रिपल इंजन है। असल में दिल्ली में इस सरकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही।

केंद्रीय योजनाओं में भी कटौती का आरोप:

बघेल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने राज्य की कई योजनाओं में फंड रोक रखा है। किसानों को बोनस देने की घोषणा सिर्फ मंच पर होती है, ज़मीन पर कुछ नहीं।

धान खरीदी को लेकर सरकार पर बड़ा सवाल:

पूर्व सीएम बोले- "हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभ पहुंचाया। इस सरकार ने योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। किसानों को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा।"

राजनीति में गरमाहट:

इस बयान के बाद सत्ताधारी दल की ओर से प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा रही है। चुनावी साल में किसानों के मुद्दे को लेकर बयानबाजी और तेज होने की संभावना है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0