ऑटो में बैठे ही पुलिस ने दबोच लिया: रायपुर में ओडिशा के दो युवक 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

 0
ऑटो में बैठे ही पुलिस ने दबोच लिया: रायपुर में ओडिशा के दो युवक 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

शहर के रेलवे स्टेशन इलाके में शुक्रवार को नारकोटिक्स टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ओडिशा के दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ऑटो में सवार होकर स्टेशन के पास पहुंचे ही थे, तभी घात लगाकर बैठी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

पकड़े गए युवकों की पहचान ओडिशा निवासी शुभम नायक (24 वर्ष) और प्रदीप महांती (26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों युवक उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर आ रहे हैं और स्टेशन क्षेत्र में किसी को डिलीवरी देने वाले हैं।

नारकोटिक्स टीम ने स्टेशन के बाहर निगरानी शुरू की और जैसे ही दोनों आरोपी ऑटो में सवार होकर पहुंचे, उन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके बैग से करीब 6 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह तस्करी का नेटवर्क और किन-किन राज्यों तक फैला है और रायपुर में इनका कौन संपर्क है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0