अंतागढ़ में श्रमिक सम्मेलन आयोजित, 7930 श्रमिकों को 2.29 करोड़ रुपये की सहायता
अंतागढ़ में श्रमिक सम्मेलन आयोजित, 7930 श्रमिकों को 2.29 करोड़ रुपये की सहायता
रायपुर | 26 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के निर्देशानुसार श्रमिक सम्मेलन–2026 का आयोजन अंतागढ़ स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम उत्तर बस्तर कांकेर जिले के श्रमिकों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक एवं उनके परिजन शामिल हुए।
सम्मेलन में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अंतागढ़ के अध्यक्ष राधेलाल नाग ने की।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों और उनके परिवारों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान किया गया।
योजनाओं का लाभ लेने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने श्रमिकों से विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग ने भी शासन द्वारा संचालित योजनाओं को श्रमिकों के लिए उपयोगी बताते हुए जागरूकता पर जोर दिया।
7930 श्रमिकों को मिला 2.29 करोड़ रुपये का लाभ
श्रम पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सम्मेलन के माध्यम से जिले के कुल 7930 श्रमिकों को 2 करोड़ 29 लाख 17 हजार 100 रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसमें शामिल हैं—
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना:
101 हितग्राहियों को 20.20 लाख रुपये
मिनीमाता महतारी जतन योजना:
89 महिला हितग्राहियों को 17.80 लाख रुपये
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना:
50 हितग्राहियों को 2.59 लाख रुपये
मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना:
28 हितग्राहियों को 5.60 लाख रुपये
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना:
19 श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को 1.90 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना:
4 श्रमिकों को 4 लाख रुपये
दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना:
1 महिला हितग्राही को 1 लाख रुपये
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थी श्रमिकों को योजनाओं के तहत चेक वितरित किए गए। सम्मेलन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0