कांकेर: किसानों को नहीं मिल रही DAP खाद, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
कांकेर: किसानों को नहीं मिल रही DAP खाद, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
कांकेर। जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में इन दिनों किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों (लैम्पस) में किसानों को धान की खेती के लिए आवश्यक डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और वे खुले बाजार से महंगे दामों में खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
खुले बाजार में न केवल डीएपी खाद महंगे दामों में बेची जा रही है, बल्कि नकली खाद बिकने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। इस अव्यवस्था और किसानों के शोषण के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतागढ़ के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की कि लैम्पस समितियों में तत्काल किसानों को डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों और कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद संकट का समाधान नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
किसानों की फसल पर संकट
ज्ञात हो कि इस समय धान की बुवाई का सीजन है और डीएपी खाद धान के शुरुआती विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। खाद की अनुपलब्धता के कारण किसान न केवल आर्थिक रूप से परेशान हैं, बल्कि फसल उत्पादन पर भी संकट गहराने लगा है।
प्रशासन पर उठे सवाल
धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए कि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई और किसान परेशान होते रहे। साथ ही मांग की गई कि लैम्पस समितियों में जल्द पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0