छत्तीसगढ़ के 1,41,879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान
छत्तीसगढ़ के 1,41,879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान
11 अगस्त को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्लेम सीधे किसानों के खातों में
रायपुर, 10 अगस्त 2025। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 1,41,879 पात्र बीमित किसानों को कुल 152 करोड़ 84 लाख 62 हजार रुपये का दावा भुगतान किया जाएगा। यह राशि राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे जमा होगी।
खरीफ सीजन 2024 के 33,943 पात्र किसानों को 10 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये तथा रबी सीजन 2024-25 के 1,07,936 किसानों को 142 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।
यह राशि 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को राष्ट्रव्यापी डीबीटी आधारित स्वचालित प्रणाली के तहत राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित कार्यक्रम में अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। मुख्य अतिथि होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी और राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। छत्तीसगढ़ में जिला और विकासखंड स्तर पर वर्चुअल माध्यम से किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसमें शामिल हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे प्रभावी कार्यक्रम किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और फसल हानि से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह दावा भुगतान किसानों के विश्वास और आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेती को लाभकारी बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक तकनीक के प्रसार और फसल विविधीकरण के माध्यम से कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0