स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद अंबिकापुर से वीडियो वायरल ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज को सड़क पार कराते परिजन..

Chhattisgarh's healthcare system in shambles, video goes viral from Ambikapur where a patient on oxygen support is being helped by his family members crossing the road. स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद अंबिकापुर से वीडियो वायरल ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज को सड़क पार कराते परिजन..
 0

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का वीडियो वायरल, ऑक्सीजन सपोर्ट पर सड़क पार ले जानी पड़ी मरीज

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के माता देवेंद्र कुमारी मेडिकल कॉलेज से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक महिला मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर स्ट्रेचर से अस्पताल के बाहर नेशनल हाईवे-130 की सड़क पार कर मुख्य बिल्डिंग तक ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। परिजन स्ट्रेचर खींच रहे थे और खुद ऑक्सीजन सिलेंडर संभालते हुए मरीज को बिल्डिंग के अंदर तक ले गए।

परिजनों ने कहा– अस्पताल में खड़ी थी एंबुलेंस, पर ड्राइवर नहीं

मरीज महेंद्रगढ़ की रहने वाली है, जो स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गृह क्षेत्र है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन उसका ड्राइवर मौजूद नहीं था। मजबूरी में उन्हें खुद ही स्ट्रेचर और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सड़क पार करनी पड़ी।

वीडियो वायरल, नर्स को नोटिस

वीडियो वायरल होने के बाद जेडी हेल्थ डॉक्टर अनिल शुक्ला ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मरीज की मदद करने वाली नर्स सुमन बांक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि बिना एंबुलेंस सुविधा के क्यों मरीज को सड़क पार कराया गया।

अधीक्षक बोले– 10 मिनट इंतजार करते तो एंबुलेंस मिल जाती

अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश आर्य ने सफाई देते हुए कहा कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त ड्यूटी पर लगी एंबुलेंस किसी अन्य गंभीर मरीज को लेकर गई हुई थी। यदि परिजन 10 मिनट रुक जाते तो मरीज को सुरक्षित एंबुलेंस से ही सड़क पार कराया जा सकता था।

कांग्रेस का हमला– फ्लाईओवर का काम अब तक शुरू नहीं

इस घटना पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आदिश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि 2023 में कांग्रेस सरकार ने मेडिकल कॉलेज की मुख्य बिल्डिंग, मच और नकियापारा वार्ड को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर निर्माण की राशि स्वीकृत कर पीडब्ल्यूडी को दे दी थी। लेकिन भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में अब तक काम शुरू नहीं हो सका। कांग्रेस नेताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता करार दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0