ओमाया LOD क्लब में लाठी डंडों से हमला रोहित तोमर और उसके गुर्गों पर केस दर्ज रोहित तोमर वीरेंद्र सिंह तोमर के आतंक से छत्तीसगढ़ परेशान
रायपुर के ओमाया LOD क्लब में मारपीट का मामला: रोहित तोमर और बाउंसरों पर गंभीर आरोप
तोमर बंधुओं के आतंक को देखते हुए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है की छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश को अशांत करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जएगा।
रायपुर, छत्तीसगढ़ | 2 जून 2025: राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित ओमाया LOD क्लब में शनिवार देर रात एक युवक के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। कैपिटल सिटी सद्दू निवासी दशमीत चावला उर्फ निक्की ने रोहित तोमर और उसके प्राइवेट बाउंसरों पर लाठी, डंडों और पंच से हमला करने का आरोप लगाया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हमला किसी पुरानी रंजिश का बदला लेने की नीयत से किया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में तेलीबांधा थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पहले भी विवादों में रह चुका है रोहित तोमर
बताया जा रहा है कि रोहित तोमर हाइपर क्लब में हुई गोलीकांड की घटना में भी आरोपी है। रोहित और उसके भाई वीरेंद्र तोमर पर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और रायपुर में कथित रूप से लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये दोनों भाई पैसे और रसूख के दम पर पुलिस प्रशासन पर प्रभाव डालते हैं। इन पर आरोप है कि ये छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं को ब्याज पर पैसा देते हैं और फिर जबरन वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट, धमकी और संपत्तियों पर कब्जा जैसे गंभीर आरोप भी सामने आ चुके हैं।
स्थानीय जनता में भय का माहौल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद रोहित और वीरेंद्र तोमर खुलेआम अपनी दबंगई दिखाते रहते हैं। लोगों में इस बाहरी गिरोह को लेकर डर का माहौल बना हुआ है और आरोप हैं कि पुलिस भी इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से बचती है।
पुलिस की प्रतिक्रिया
तेलीबांधा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि यदि आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला राजधानी की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या बाहरी अपराधियों का ऐसा नेटवर्क छत्तीसगढ़ में पैर जमा चुका है जो प्रशासन को भी चुनौती देने लगा है? इस पूरे घटनाक्रम पर जनता की नजरें टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर सख्त कदम उठाएगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0