छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Applications invited till July 31 for empanelment of State Quality Monitors in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
 0
छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 10 जुलाई 2025।छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स (SQM) के इम्पेनलमेंट के लिए योग्य और अनुभवी अभियंताओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।

एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुसार, यह आवेदन सड़क और पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता निगरानी के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए वे अभियंता पात्र होंगे जो किसी सरकारी संगठन, केंद्र/राज्य सार्वजनिक उपक्रमों अथवा उनके अधीनस्थ कार्यालयों से कार्यपालन अभियंता या समकक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हों। इसके साथ ही सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, एनआईटी, आईआईटी या मान्यता प्राप्त सरकारी शोध संस्थानों के सेवा निवृत्त अथवा वर्तमान में कार्यरत संकाय सदस्य भी आवेदन कर सकते हैं।

अनुभव और पात्रता

बीते 10 वर्षों में कम से कम 5 वर्ष का सड़क निर्माण, रखरखाव अथवा परामर्श कार्य का अनुभव अनिवार्य होगा।

पुल परियोजनाओं में कम से कम 8 वर्षों का अनुभव आवश्यक है, जिसमें अंतिम 4 वर्ष पुल निर्माण के निष्पादन कार्य में होने चाहिए।

अर्हता में ये अपात्र

वर्तमान में नेशनल रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (NRIDA) में नेशनल क्वालिटी मॉनिटर (NQM) के रूप में सूचीबद्ध व्यक्ति।

अन्य राज्यों के स्टेट क्वालिटी मॉनिटर।

31 जुलाई 2025 तक 65 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अधिकारी।

पूर्व में सूचीबद्ध स्टेट क्वालिटी मॉनिटर जिनका नाम पैनल से हटाया जा चुका है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार www.pmgsy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध "PMGYSY के अंतर्गत राज्य गुणवत्ता निरीक्षकों के पैनलीकरण एवं कार्य-निष्पादन मूल्यांकन हेतु व्यापक दिशानिर्देश" शीर्षक से आवेदन प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र निम्न पते पर प्रेषित किए जा सकते हैं:

गुणवत्ता अनुभाग (RC&6), छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी, विकास भवन, सिविल लाइंस, रायपुर (छ.ग.) 492001।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0