राजनांदगांव में NH-53 के किनारे बनेगी 7 किमी लंबी सर्विस लेन, मिली स्वीकृति

7 km long service lane to be built along NH-53 in Rajnandgaon, approval received राजनांदगांव में NH-53 के किनारे बनेगी 7 किमी लंबी सर्विस लेन, मिली स्वीकृति
 0
राजनांदगांव में NH-53 के किनारे बनेगी 7 किमी लंबी सर्विस लेन, मिली स्वीकृति

राजनांदगांव में NH-53 के किनारे बनेगी 7 किमी लंबी सर्विस लेन, मिली स्वीकृति

राजनांदगांव, 08 जुलाई 2025।राजनांदगांव शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 (पूर्व में NH-6) पर अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज पेंड्री से आर.के. नगर चौक तक दोनों तरफ सर्विस लेन के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। लगभग 7 किलोमीटर लंबी इस सर्विस लेन का निर्माण करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

बढ़ते ट्रैफिक और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए इस सर्विस रोड की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक ने 12 जून 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव की स्वीकृति का आग्रह किया था। वहीं, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डे ने भी 14 जून को केंद्रीय मंत्री को पत्र प्रेषित कर यह मांग उठाई थी।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ने पत्र जारी कर जानकारी दी है कि मेडिकल कॉलेज मोड़ से आर.के. नगर चौक तक दोनों तरफ सर्विस लेन निर्माण का प्रस्ताव रायपुर भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। अब इसके निर्माण के लिए संविदा (टेंडर) की प्रक्रिया जारी है।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह सर्विस लेन न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। छोटे और हल्के वाहन इस लेन का उपयोग कर मुख्य सड़क के ट्रैफिक से बचते हुए सुरक्षित आवाजाही कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक के प्रयासों से पारीकला चौक से राम दरबार तक दोनों तरफ सर्विस रोड की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिली है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सड़कों का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजनांदगांव भी इस विकास यात्रा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0