रेलवे बोर्ड की तरफ से अच्छी खबर सुपर फास्ट साप्ताहिक ट्रेन में सफर करने वालों के लिए..।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों मे होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर से काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन (हैदराबाद) के बीच 8 फेरों के लिए सुपर फास्ट साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 12 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगी।
वर्तमान में काचीगुड़ा के लिए गिनती की 2 या 3 ही ट्रेन है, वह भी साप्ताहिक है। नियमित ट्रेन होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलती, लेकिन रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। दरअसल, समर सीजन में रेलवे ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जिसके चलते बची हुई ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है और ट्रेनें पैक चल रही है। यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0