अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया बृजमोहन ने, कहा- छत्तीसगढ़ में जंगलराज, कानून व्यवस्था रसातल में"

 0
अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया बृजमोहन ने, कहा- छत्तीसगढ़ में जंगलराज, कानून व्यवस्था रसातल में"

छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और वर्तमान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप जड़ दिए। उन्होंने प्रदेश की विष्णु देव सरकार को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताया।

बृजमोहन अग्रवाल ने तीखा हमला करते हुए कहा, “प्रदेश में अराजकता की स्थिति है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

गौरतलब है कि बृजमोहन अग्रवाल खुद विष्णु देव सरकार में मंत्री रह चुके हैं और हाल ही में रायपुर से लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने हैं। अब उनके इस बयान से पार्टी में अंदरूनी कलह की अटकलें तेज हो गई हैं।

इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “जब खुद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ये कह रहे हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं है, तो इससे साफ हो जाता है कि विष्णु देव सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। कांग्रेस तो पहले से ही अत्याचार, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के मुद्दों पर सरकार को घेर रही थी, अब बीजेपी के ही नेता उनके सुर में सुर मिला रहे हैं।”

छत्तीसगढ़ की सियासत में यह बयान तूफान की तरह आया है। सवाल उठ रहा है कि क्या यह बीजेपी के अंदरूनी असंतोष की शुरुआत है, या फिर बृजमोहन अग्रवाल की अपनी सियासी रणनीति?

आने वाले दिनों में इस सियासी जंग का असर केंद्र तक पहुंचेगा या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0