वक्फ कानून में संशोधन मुस्लिम समाज के लिए वरदान: मुख्यमंत्री साय

 0
वक्फ कानून में संशोधन मुस्लिम समाज के लिए वरदान: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त करने के लिए लाया गया है। उन्होंने दोटूक कहा कि इस कानून को लेकर जो भ्रांतियाँ फैलाई जा रही हैं, वे निराधार हैं और समाज को गुमराह करने की कोशिश है।

साय ने बताया कि वक्फ बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य मुस्लिम समाज, खासकर गरीब और पसमांदा वर्ग की मदद करना था, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने इसका दुरुपयोग किया। “अब समय आ गया है कि वास्तविक लाभ उन लोगों तक पहुंचे जिनके लिए यह कानून बना है,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विज़न का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसमें देश के हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी है, और मुस्लिम समाज को साथ लेकर ही यह सपना साकार हो सकता है।

इस मौके पर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संशोधित वक्फ कानून के तहत अब वक्फ संपत्तियों की आय का पारदर्शी हिसाब रखा जाएगा और इसका उपयोग समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सीईओ डॉ. एस. एफ. फारूकी सहित कई जनप्रतिनिधि और मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0