गर्मी में आंखों की दुश्मन बनी धूल और लू: जलन-सूजन से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 आसान नुस्खे*

 0
गर्मी में आंखों की दुश्मन बनी धूल और लू: जलन-सूजन से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 आसान नुस्खे*

बढ़ती गर्मी और धूलभरी हवाओं ने लोगों की आंखों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। सरकारी अस्पतालों में आंखों में जलन, सूजन, लालिमा और पानी आने की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, कई मामलों में इन्फेक्शन कॉर्निया तक पहुंच रहा है।

आंखों की परेशानी के 6 बड़े कारण:

1. धूल, लू और पसीना

2. ज्यादा देर तक मोबाइल स्क्रीन देखना

3. खराब क्वालिटी का आई मेकअप

4. आंखों में बार-बार हाथ लगाना

5. धूप में बिना चश्मा निकला

6. पुराने लेंस या आई ड्रॉप का इस्तेमाल

राहत के 5 घरेलू उपाय:

1. गुलाब जल की बूंदें: ठंडा गुलाब जल आंखों में डालें।

2. ठंडी पट्टी: कपड़े में बर्फ लपेटकर 5 मिनट रखें।

3. खीरे के स्लाइस: फ्रिज में रखे खीरे की स्लाइस आंखों पर रखें।

4. आंवला पानी: रातभर भीगे आंवले के पानी से आंखें धोएं।

5. टी बैग्स: इस्तेमाल किए हुए ठंडे टी बैग्स को पलकों पर रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0