32 लाख की रिश्वतखोरी में मुख्य अभियंता सहित चार गिरफ्तार, CBI ने मारा छापा

 0
32 लाख की रिश्वतखोरी में मुख्य अभियंता सहित चार गिरफ्तार, CBI ने मारा छापा

रायपुर।सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार को बिलासपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता और तीन अन्य लोगों को 32 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब अभियंता और उसके सहयोगी ठेकेदार के पक्ष में फर्जी तरीके से फर्म का चयन करने के लिए रिश्वत ले रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, अभियंता विशाल आनंद पर आरोप है कि उन्होंने SECR (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) में ठेकेदार के फर्म को अनुबंध और कार्य आदेश दिलवाने के लिए रिश्वत ली। इस पूरे खेल में विशाल आनंद का भाई कुणाल, झारिया निर्माण लिमिटेड के एमडी सुशील झारिया और कंपनी के कर्मचारी मनोज पाठक भी शामिल थे। CBI ने इन सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विशाल आनंद भारतीय रेलवे इंजीनियर सेवा के 2000 बैच के अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि रिश्वत की राशि आनंद के रिश्तेदार के माध्यम से मनोज पाठक तक पहुंचाई गई थी।

CBI ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला:

CBI को सूचना मिली थी कि SECR में ठेकों के आवंटन में घोटाला हो रहा है। जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि एक खास फर्म को काम दिलवाने के एवज में 32 लाख रुपये की रिश्वत ली जा रही है। यह राशि अलग-अलग माध्यमों से अभियंता और उससे जुड़े लोगों तक पहुंचाई गई।

CBI की कार्रवाई से हड़कंप:

इस कार्रवाई के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर ठेकेदारों तक में चर्चा है कि CBI की अगली कार्रवाई किस पर हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0