नवा रायपुर को मिलेगी नई स्वास्थ्य सौगात, बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन

राजधानी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ेगी सुविधा, मेडिसिटी की भी दी झलक
 0
नवा रायपुर को मिलेगी नई स्वास्थ्य सौगात, बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन

राजधानी के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका क्षेत्र में मंगलवार को बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन कर अस्पताल का उद्घाटन किया गया, जहां नन्हें-मुन्नों और माताओं की सेहत के लिए अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह अस्पताल नई उम्मीद लेकर आया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत और विधायक सुनील सोनी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर का भ्रमण किया और नवस्थापित सुविधाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य और शिक्षा – विकास की नींव

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं अहम भूमिका निभाती हैं। “हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि राजधानी से लेकर दूरदराज के गांवों तक हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले,” उन्होंने कहा।

उन्होंने जानकारी दी कि नवा रायपुर अटल नगर में 'मेडिसिटी' का निर्माण तेज़ी से चल रहा है, जो न केवल छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी गति देगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0