लीची: स्वाद के साथ सेहत का पिटारा, लेकिन कुछ लोगों के लिए बन सकती है खतरा!
गर्मियों की शान लीची इस वक्त बाजार में छाई हुई है। मीठे और रसीले स्वाद के साथ ये फल न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान है। लेकिन कुछ लोगों के लिए लीची नुकसानदेह भी हो सकती है। जानिए डाइटीशियन से कि किन्हें इसे खाने में सावधानी बरतनी चाहिए।
लीची में क्या है खास?
डाइटीशियन के अनुसार लीची में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है। ये इम्युनिटी मजबूत करता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और त्वचा में निखार लाता है। गर्मियों में इसे खाना ठंडक देने का भी काम करता है।
सेहत के ये फायदे भी देती है लीची:
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है: पोटेशियम की मौजूदगी हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
इम्युन सिस्टम मजबूत होता है: विटामिन C संक्रमण से बचाव करता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: लीची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र के असर को कम करते हैं।
वजन घटाने में सहायक: फाइबर से भरपूर लीची पाचन को दुरुस्त रखती है।
किन्हें नहीं खानी चाहिए लीची?
डाइटीशियन चेतावनी देते हैं कि कुछ लोगों को लीची से परहेज करना चाहिए:
डायबिटीज पेशेंट्स: लीची में नेचुरल शुगर अधिक होती है, जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
खाली पेट न खाएं: खासतौर पर बच्चों को सुबह-सुबह खाली पेट लीची खाने से हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा होता है।
एलर्जी वाले लोग: अगर किसी को लीची खाने के बाद खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ होती है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0