'भारत को कायर कहने वाली के साथ काम नहीं करूंगा':

हर्षवर्धन राणे ने पाक एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया, बोले- देश के अपमान पर कोई समझौता नहीं
 0
'भारत को कायर कहने वाली के साथ काम नहीं करूंगा':

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस की विवादित टिप्पणी के बाद बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, 'सनम तेरी कसम 2' के लिए एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को साइन किया गया था, लेकिन उसने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत को ‘कायर’ कह दिया। इसके बाद हर्षवर्धन ने फिल्म में उसके साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "देश को नीचा दिखाने वाले शब्द माफ करने लायक नहीं हैं। चाहे फिल्म रुके या करियर, मैं ऐसे किसी भी कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करूंगा।"

सूत्रों के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस अब एक नई एक्ट्रेस की तलाश में है। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है और हर्षवर्धन के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0