कंटेनर बना मौत का ताबूत: रायपुर में भीषण आग में जिंदा जले दो मजदूर, हड्डियां तक गल गईं

खाना बनाते वक्त गैस लीक से हादसा, मृतक यूपी के रहने वाले; भारतमाला प्रोजेक्ट के कैंप में रह रहे थे
 0
कंटेनर बना मौत का ताबूत: रायपुर में भीषण आग में जिंदा जले दो मजदूर, हड्डियां तक गल गईं

रायपुर | राजधानी में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। रायपुर-बिलासपुर फोरलेन के पास भारतमाला प्रोजेक्ट में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की कंटेनर में जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे कंटेनर में खाना बना रहे थे, इसी दौरान गैस लीक हुई और आग भड़क गई। आग इतनी भीषण थी कि कंटेनर जलकर खाक हो गया और दोनों मजदूरों की हड्डियां तक गल गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना मुश्किल था। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान यूपी के सुल्तानपुर निवासी बब्लू और प्रतापगढ़ निवासी संतोष के रूप में हुई है।

दोनों मजदूर भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना में पिछले 6 महीने से कार्यरत थे और साइट के पास कंटेनर में रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव से आग लगने की आशंका जताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0